
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में इस वर्ष गणतन्त्र दिवस समारोह बेहद सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का अनुपालन करते हुए बेहद लघु स्वरूप में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
श्री दरबार साहिब परिसर में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया। इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर श्री देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेश व देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ0 अनिल कुमार मेहता ने प्रांगण में सुबह 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया। कुलपति डाॅ ए0के0 मेहता ने अपने सम्बोधन में देश की गणतन्त्र में अमर बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि दुनियाभर की निगाहें अब भारत पर लगी हैं। भारत की प्रगति को देखकर दुनिया हमें एक बड़ी अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति व ज्ञान शक्ति के रूप मंे देख रही है।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ दीपक साहनी, डाॅं0 मनोज गहलोत, डाॅं0 कुमुद सकलानी, डाॅं0 अलका चैधरी, डाॅं0 अरूण कुमार, डाॅं0 कंचन जोशी, डाॅं0 जी0रामालक्ष्मी, डाॅं0 सुमन, डाॅं0 ललित कुमार, डाॅं0 एम0ए0बेग, डाॅं0 शशि मुंजाल, डाॅं0 निधि जैन, डाॅं0 जे0पी0 शर्मा सहित सीमित संख्या में फेकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
